Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्यपाल आवास के पास क्वार्टर में चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास के आवास के पास स्थित एके सिंह के क्वार्टर नंबर एल 6/ 77 में मंगलवार को देर शाम चोरी हो गई. चोर ने एके सिंह के आवास से लैपटॉप और मोबाइल की चोरी की. यह सारी घटना उनके आवास पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई. घटना के जानकारी होने पर एके सिंह ने 100 डायल पर इसकी सूचना दी पर एके सिंह के अनुसार शिकायत के कई घंटों बाद भी पुलिस उनके घर नही पहुंची. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/home-department-formed-a-team-to-keep-complete-control-over-law-and-order-during-eds-interrogation-of-cm/">सीएम

से ईडी की पूछताछ के दौरान विधि-व्यवस्था पर पूर्ण नियंत्रण रखने के गृह विभाग ने किया टीम का गठन

दीवार फांदकर घुसा चोर

एके सिंह ने बताया कि उनका क्वार्टर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के आवास से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ही स्थित है. उनके घर पर सभी अपने–अपने काम पर व्यस्त थे. इसी बीच एक चोर क्वार्टर की दीवार फांदकर अंदर आया और चुपके से कमरे में घुसकर लैपटॉप और मोबाइल चुराकर भाग गया. चोर को गतिविधि सीसीटीवी में कैद हो गई है. उन्होंने बताया कि बीते दिनों पड़ोसी के घर से गैस सिलेंडर की भी चोरी हुई थी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही