Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा-मणिपाल कॉलेज से एसी चोरी मामले में सात गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सिदगोड़ा स्थित टाटा-मणिपाल कॉलेज में चोरी के दो साल बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में चार चोर और तीन खरीददार शामिल है. इनमें बागुनहातु रोड नंबर 6 निवासी दिलीप कालिंदी, रोड नंबर 4 निवासी शिबु दास, अरुण कुमार, केशव कालिंदी, मनोज धल उर्फ मोना, विकास कर्मकार और विक्की सिंह शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के चार एसी को बरामद किया है, जिनकी कीमत 1.50 लाख बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-supply-stopped-for-72-hours-in-baghbeda-colony-due-to-motor-burning/">जमशेदपुर

: मोटर जलने से बागबेड़ा कॉलोनी में 72 घंटे से पानी सप्लाई बंद

कॉलेज में मजदूर का काम करता था दिलीप

जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय-1 विरेंद्र राम ने बताया कि घटना 27 जुलाई 2021 की है. इस दिन टाटा-मणिपाल कॉलेज में पांच एसी की चोरी हुई थी. इस मामले में सबसे पहले पुलिस ने दिलीप कालिंदी को पकड़ा. दिलीप ने बताया कि वह कॉलेज में मजदूरी का काम करता था. उसी दौरान उसने देखा कि कॉलेज में कई सारे एसी आए है. उसने अपने साथी को इसके बारे में बताया और एक गैंग तैयार किया, जिसमें शिबु दास, केशव कालिंदी, और विक्की को शामिल किया. सभी ने मिलकर मौके से पांच एसी चुराए और उसे आठ हजार रुपये में बेच दिया. उन्होंने बताया कि तीन एसी अरुण कुमार को आठ हजार में बेचा था. जबकि एक मनोज धल को और एक विकास कर्मकार को बेच दिया. मनोज के पास से पुलिस ने एक जला एसी बरामद किया है जबकि विकास ने जो एसी खरीदा था उसे कबाड़ी को बेच दिया है. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही