Search

 
 
 

जमशेदपुर : चाय दुकान में चोरी, नकद और गैस सिलेंडर ले उड़े चोर

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह पोस्ट ऑफिस के पास फ्लेवर चाय दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घटना सोमवार देर रात की है. इसकी जानकारी संचालक शिबू गोराई को तक हुई जब वह मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा. शिबू ने पाया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान में रखा सामान गायब है. घटना की जानकारी उसने पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. शिबू ने बताया कि वह रात लगभग 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था. सुबह सफाई कर्मियों ने दुकान का दरवाजा खुला देख स्थानीय लोगों के माध्यम से उसे जानकारी दी. जहां आकर देखा तो पाया कि दुकान में लगा तीनों ताला टूटा हुआ है. शिबू के अनुसार दुकान से एक नया गैस सिलेंडर, बिस्कुट और नगद दो हजार रुपये की चोरी हुई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-foundation-stone-of-pcc-road-till-tiringburu-gutu/">चाईबासा

: तिरिंगबुरू गुटू तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही