Search

 
 
 

Jamshedpur : शंकोसाई श्याम नगर में पूजा करने गई महिला के घर में चोरी

 
  • आधे घंटे में नकद 10 हजार व घऱ का जेवरात ले भागे चोर
Jamshedpur (Sunil Pandey) : उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-1 के श्याम नगर में सब्जी विक्रेता महिला सचमानना देवी के घर में दिनदहाड़े सुबह 10:00 बजे चोरी हो गई. चोरों ने घर में बैग में रखा नकद 10 हजार रुपया तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. घटना के समय महिला दुर्गा मंदिर में पूजा करने गई थी. जब लौटकर आयी तो देखा बैग में रखा रुपया व गहना गायब है. महिला ने बताया कि उसके पति की 12 वर्ष पहले बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी. तब से वह डिमना रोड में मून सिटी के समीप सब्जी बेचकर बच्चों की परवरिश कर रही है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-former-bjp-district-president-meets-the-worker-injured-in-yuva-akrosh-rally/">Jamshedpur

: युवा आक्रोश रैली में घायल कार्यकर्ता से मिले पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष
रोज की तरह वह घर का दरवाजा बगैर ताला लगाए बंद करके पूजा करने चली गई. आधे घंटे बाद जब आयी तो उस समय छोटी बेटी स्कूल से घर आ चुकी थी. उसी दौरान राशन लाने के लिए पैसे निकालने जब बैग के पास गई तो देखा उसमें रखा नकद रुपया तथा जेवरात चोरी हो गई है. घटना की जानकारी उलीडीह पुलिस को दी गई. पुलिस ने आकर छानबीन की. महिला के पुत्र पंकज कुमार ने बताया कि मुहल्ले में कहीं भी सीसीटीवी नहीं लगा है. जिससे चोरों का कोई सुराग मिल सके. हालांकि कहा कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने ही घटना को अंजाम दिया है. इसे भी पढ़ें :  गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-protest-of-parents-ekta-manch-dumri-continues-for-the-fourth-day/">गिरिडीह

: अभिभावक एकता मंच डुमरी का धरना चौथे दिन भी जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही