Search

 
 
 

जमशेदपुर : तीन शराब दुकानों में चोरी, नकद समेत महंगी शराब ले उड़े चोर

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के तीन शराब दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है. शहर दुकानों से चोरों ने नकद समेत महंगी शराब की चोरी कर ली. चोर ने अपने साथ डीवीआर भी लेकर चले गए. सोमवार सुबह इसकी जानकारी तब हुई जब दुकान कर्मी दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना उत्पाद विभाग और पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. चोरों ने सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह शराब दुकान, बिरसानगर के हुरलुंग और गोविंदपुर के जोजोबेड़ा स्थित शराब दुकान को अपना निशाना बनाया. इधर, विभाग के पदाधिकारी भी घटना स्थल पहुंचे और चोरिब्ला आकलन करने में जुट गए. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-villagers-blocked-chakulia-main-road/">बहरागोड़ा

: चाकुलिया मुख्य मार्ग को ग्रामीणों ने किया जाम

लाखों रुपए और शराब ले गए चोर

बताया जाता है कि चोरों ने दुकान में लगे ताले को काटा और फिर दुकान में प्रवेश करते हुए 31 दिसंबर में शराब बिक्री के बाद नकद को रखे नकद और कई महंगी शराब की चोरी कर ली. संभवतः तीनों दुकान में 5 से 6 लाख नकद और शराब की चोरी हुई है. हालांकि विभाग इसका आंकलन करने में जुटा हुआ है कि दुकान से कितने को चोरी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही