Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उलीडीह में चोरी, घर से टीवी और अन्य सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur (Rohit Kumar) : उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना बस्ती निवासी अजय रजक के घर चोरों ने हाथ साथ कर दिया. अजय बीते एक हफ्ते से तमोलिया में अपनी मां के घर पर थे. गुरुवार को जब वे वापस लौटे तो पाया कि घर में चोरी हो गई है. अजय ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. अजय के अनुसार वे टाटा स्टील में कंट्रैक्ट में सुपरवाइजर का काम करते है. उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं रहती है जिस कारण वे एक हफ्ते पहले मां से मिलने गए थे. गुरुवार को वापस लौटने पर पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान चोरी हो गया है. चोरों नें टीवी, मिक्सर और अन्य जरूरी सामानों की चोरी कर ली थी. अजय के अनुसार घर में लगभग एक लाख के सामानों की चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-caught-the-wife-accused-of-killing-her-husband-after-high-voltage-drama/">जमशेदपुर

: हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पति की हत्या की आरोपी पत्नी को पुलिस ने पकड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही