Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील कर्मी के घर 12 लाख की चोरी का खुलासा, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सोानारी थाना अंतर्गत परदेसी पाड़ा निवासी टाटा स्टील कर्मी कौशल कुमार सिंह के घर 12 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने घर से सिक्योरिटी गार्ड प्रेम कुमार महतो उर्फ प्रेमा को गिरफ्तार किया है. प्रेम मूल रूप से बोकारो जिले के हरला थाना अंतर्गत महुआरी बस्ती का रहने वाला है. वर्तमान में वह नॉर्दन टाउन के आउट हाउस में रहकर सेक्योरिटी गार्ड का काम कर रहा था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 3,85,500 नकद और चोरी के रुपयों से खरीदे गए दो मोबाइल, एक लकड़ी का पलंग, एक ड्रेसिंग टेबल और एक कूलर बरामद किया है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-26-year-old-youth-dies-after-being-hit-by-a-train/">चांडिल

: ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत

प्रेम को बिष्टुपुर से किया गया गिरफ्तार

जानकारी देते हुए सोनारी थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने बताया कि कौशल कुमार अपनी बेटी की शादी पर 30-31 मई की रात को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में परिवार संग मौजूद थे. इसी बीच अलमिरा को खोलकर 12 लाख की चोरी की गई थी. मामले की शिकायत करने पर पुलिस ने जांच की तो पाया कि चोरी किसी करीबी ने ही की है. इसके बाद पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए प्रेम को बिष्टुपुर से गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-welcome-to-army-personnel-who-reached-the-village-after-retirement/">तांतनगर

: सेवानिवृत्ति के बाद गांव पहुंचे सेना के जवान का स्वागत

चोरी के रुपये से की ऐश, दोस्तो को ब्याज पर दिए पैसे

थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी करने के बाद प्रेम नॉर्मल तरीके के पेश आ रहा था. इस पर पुलिस को उसपर शक नहीं हुआ. हालांकि पुलिस फिर भी उसपर नजर बनाए हुए थी. जानकारी मिली कि चोरी के बाद से वह काफी रुपये खर्च कर रहा है और अय्याशी कर रहा है. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरु की. उसने चोरी की बात कबूल की और बताया कि चोरी के रुपये से उसने सामान खरीदी और खाने-पीने में खर्च कर दिये. बाकी रुपये दोस्तो को ब्याज पर दे दिया. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-barajamda-health-department-organized-medical-camps-in-nuiya-lipunga-thakura-and-raika-villages/">नोवामुंडी

: नुईया, लिपुंगा, ठाकुरा व राईका गांव में बड़ाजामदा स्वास्थ्य विभाग ने लगाया मेडिकल कैंप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही