Search

 
 
 

जमशेदपुर : पोटका में दिन-दहाड़े ताला तोड़कर नकदी समेत 5.40 लाख की चोरी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : पोटका थाना क्षेत्र के बेगनाडीह निवासी सुनील मार्डी के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत कुल 5.40 लाख रुपये के गहने की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने इसकी लिखित शिकायत थाने में जाकर की. घटना के संबंध में पोटका पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bag-snatched-from-woman-in-sitaramdera/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा में महिला से बैग छिनतई

घटना के समय घर पर कोई नहीं था

घटना के बारे में सुनील मार्डी ने बताया कि घटना के समय 25 अगस्त को घर में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था. घर के पुरूष सदस्य फुटबॉल मैच देखने के लिये गये हुये थे. इसी तरह से महिलायें खेत में काम करने के लिये गयी थी. दिन के 2 बजे मकान पर ताला लगाकर महिलायें घर से निकली थी. शाम चार बजे के बाद महिलायें जब घर पर पहुंची तब देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है. भीतर अलमारी के सामानों को बिखरा देखा.

इन सामानों की हुई है चोरी

चोरी की घटना में चोरों के हाथ नकद 70 हजार रुपये के अलावा सोने की कान की बाली तीन जोड़ी, चार पीस सोने की चेन, चार पीस नाक का फुल्ली, 15 पीस चांदी का माला, चांदी की पायल 9 जोड़ी, चांदी की अंगूठी 8 पीस, 2 पीस चांदी का ब्रेसलेट, चांदी की दो पीस कमरधानी, चार पीस चांदी की मेडल, 6 पीस चांदी का सिक्का आदि शामिल है. सुनील ने बताया कि घटना से उन्हें 5.40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-team-returned-from-bihar-bengal-and-odisha-did-not-get-success-in-the-ulidih-bank-of-india-robbery-case/">जमशेदपुर

: उलीडीह बैंक ऑफ इंडिया डकैती कांड में बिहार, बंगाल व ओड़िशा से लौटी टीम को सफलता नहीं लगी हाथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही