Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा में घर में घुसकर पांच लाख की चोरी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : कदमा थाना क्षेत्र के बीएच एरिया के रहने वाले इरशाद अहमद के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच लाख रुपये मूल्य की जेवरात पर अपना हाथ साफ कर दिया. घटना के दिन इरशाद परिवार के साथ अपने संबंधी के यहां गये हुये थे. लौटने पर देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है और भीतर के सामान बिखरे हुये हैं. इसके बाद घटना की जानकारी कदमा थाने में जाकर दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया. इसे भी पढ़ें : डाल्टनगंज">https://lagatar.in/daltonganj-the-criminals-threw-acid-on-the-child-at-the-railway-station-his-face-and-feet-were-scorched/">डाल्टनगंज

रेलवे स्टेशन पर अपराधियों ने युवक पर फेंका तेजाब, चेहरा और पांव झुलसा

शाम 7.30 बजे की है घटना

इरशाद अहमद ने बताया कि घटना शाम 7.30 बजे की है. उनके घर से सोने का एक पीस नेकलेस, बैंगल सेट, एक पीस नथ, एक पीस टीका, सोने का दो सेट कान का जेवर, तीन सेट अंगूठी, एक पीस बच्ची के कान का, चांदी के सामान में पायल, बाल झूमर, कमरधनी, चोटी, चार अंगूठी, बच्चा का दो पीस चेन, मेहंदी का छल्ला आदि शामिल है. इरशाद का कहना है कि घटना में उन्हें 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-strong-collision-between-bolero-and-chess-truck-2-children-killed-6-in-critical-condition/">पलामू

: बोलेरो और चेचिस ट्रक में जोरदार टक्कर, 2 बच्चे की मौत, 6 की हालत गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही