Search

 
 
 

जमशेदपुर: साधु कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़ चार लाख की चोरी

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : उलीडीह थाना क्षेत्र के साघु कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत कुल 4 लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी चोरों ने कर ली. दो दिनों के बाद जब परिवार के लोग अपने घर पर लौटे तब देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है और भीतर के सामान बिखरे हुये है. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-in-law-arrested-in-murder-of-female-constable-mother-and-daughter/">जमशेदपुर:

महिला सिपाही, मां व बेटी की हत्या में देवर गिरफ्तार

ससुराल सिदगोड़ा गये थे विवेक मुंडा

घटना के बारे में भुक्तभोगी विवेक मुंडा ने बताया कि 19 जुलाई को अपने ससुराल सिदगोड़ा के बागुननगर गये हुये थे. इस दौरान वे 21 जुलाई की रात के 11.30 बजे अपने घर साधु कॉलोनी लौटे थे. इसके बाद देखा कि मकान के सामने गैराज का ताला टूटा हुआ है और भीतर के सभी सामान बिखरे हुये हैं.

ये लगा चोरों के हाथ

चोरों के हाथ नकद 10 हजार रुपये, दो पीस सोने की चेन, दो पीस नाकफुल्ली, एक पीस सोने का नाक का रिंग, चार जोड़ी चांदी की पायल आदि की चोरी हो गयी है. विवेक का कहना है कि उन्हें 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें : नयी">https://lagatar.in/woman-gang-raped-at-new-delhi-railway-station-police-arrested-four-railway-employees/">नयी

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने चार कर्मचारियों को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही