Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: पटमदा में बंद क्रशर से सामान की चोरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok kumar) : पटमदा थाना क्षेत्र के बंद क्रशर से चोरों ने सामान की चोरी कर ली है. घटना की जानकारी क्रशर मालिक को मिलने पर उन्होंने पटमदा थाने में जाकर घटना की लिखित शिकायत की है. सूचना पर पटमदा पुलिस जांच में भी पहुंची और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आशंका व्यक्त की गयी है कि शर के सामान की चोरी करने के बाद उसे किसी वाहन के माध्यम से ढोने के काम किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-culture-will-be-scattered-in-gopal-maidan-on-world-tribal-day/">जमशेदपुर:

विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में बिखरेगी आदिवासी संस्कृति की छटा

बामनी गांव में है क्रशर

बामनी गांव के रहने वाले दिवाकर मंडल ने मामले में कहा है कि उन्होंने करीब पांच साल पहले घर से करीब दो किलोमीटर दूर गोबरघुसी के कालिंदीपाड़ा में क्रशर खोला था. कोरोनाकाल के कारण क्रशर का काम एक साल से बंद पड़ा हुआ है. चोरी की सूचना मिलने पर जब वे क्रशर के पास गये तब देखा कि इंजन, दो सपोर्ट और एक जाली की चोरी हो गयी है. इन सामानों का मूल्य लाखों बताया जा रहा है. वहीं पटमदा पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर चोरी गये सामान का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें : सलमान">https://lagatar.in/lagatar-salman-khan-arrested-by-jamshedpur-police-from-delhi/">सलमान

खान को जमशेदपुर पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही