Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कमरे का ताला तोड़कर नकद समेत गहनों की चोरी

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह गाड़ीवान पट्टी निवासी चंदू महाली के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. चोरों ने चंदू महाली के घर के एक कमरे का दरवाजा तोड़ा और कमरे में प्रवेश कर गए. कमरे में रखे अलमीरा को तोड़ उसमें रखे नकद समेत गहनों की चोरी कर फरार हो गए. बुधवार सुबह चंदू को चोरी की जानकारी हुई. उन्होंने इसकी सूचना भाजपा नेता विमल बैठा को दी. विमल बैठा चंदू के आवास पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली. इस संबंध में चंदू ने परसुडीह थाना में भी लिखित शिकायत की है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-sdo-held-a-meeting-with-officials-and-took-information-about-the-status-of-booths/">चक्रधरपुर

: एसडीओ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बूथों की स्थिति की ली जानकारी
चंदू ने बताया कि वह मंगलवार देर रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था. सुबह उठा तो उसे चोरी की जानकारी हुई. चोरों ने घर के दुसरे कमरे में लगे ताले को तोड़ा और चोरी की. चोर अपने साथ 14,800 नकद समेत लगभग 1.50 लाख के गहने अपने साथ ले गए. इधर, विमल बैठा ने प्रशासन से बात कर चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-one-lakh-candidates-will-surround-jpsc-office-one-by-one/">रांची

: एक को एक लाख अभ्यर्थी करेंगे जेपीएससी कार्यालय का महाघेराव

घाटशिला : दधि उत्सव के साथ हुआ 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का समापन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Ghatshila-Harinam.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी में दधि उत्सव के साथ 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का समापन बुधवार को हुआ. बड़ाजुड़ी नीचेपाड़ा हरि मंदिर प्रांगण में संकीर्तन का आयोजन किया गया. इसमें बांकुड़ा से सुकुमार दास महंत हरिनाम संकीर्तन सम्प्रदाय व सुनील दास राधाकृष्ण सम्प्रदाय, मेदनीपुर से राम सुदाम राधा गोविंद सम्प्रदाय व बालिका हरि संकीर्तन सम्प्रदाय, कृष्णनगर घाटशिला से भुवनेश्वर दास सम्प्रदाय तथा बनकाटी से दलु महाकुड़ संकीर्तन सम्प्रदाय ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-one-lakh-candidates-will-surround-jpsc-office-one-by-one/">रांची

: एक को एक लाख अभ्यर्थी करेंगे जेपीएससी कार्यालय का महाघेराव
इस मौके पर घाटशिला के जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू भी शामिल हुई. श्रीमती मुर्मू ने विधिवत पूजा अर्चना करा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. संकीर्तन को सफल बनाने में ललित मंडल, प्रह्लाद मंडल, निरोद वरण गोराई, गोपाल नामाता, गदाधर मन्ना, सतीश नामाता, अशोक मन्ना, भवानी सिंह समेत अनेक लोग जुटे रहे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-sdo-held-a-meeting-with-officials-and-took-information-about-the-status-of-booths/">चक्रधरपुर

: एसडीओ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बूथों की स्थिति की ली जानकारी

चांडिल : सड़क पर करें महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, मृत्यु

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/ACCIDENT-LOGO-1-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के मुखिया होटल में टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर बुधवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई. मृतक महिला की पहचान पुरुलिया जिला के हेरोडीह की रहने वाली मूसरिया मालाकार के रूप में किया गया है. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही चांडिल और चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की. वही चांडिल थाना की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला स्थानीय भट्ठा में मजदूरी का काम करती थी. बताया जा रहा है कि बुधवार की रात आयोजित छऊ नृत्य देखने के लिए भट्टा से सभी मजदूर जा रहे थे. इसी क्रम में मुखिया होटल के पास सड़क पार करने के दौरान उक्त महिला को एक मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार दिया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-one-lakh-candidates-will-surround-jpsc-office-one-by-one/">रांची

: एक को एक लाख अभ्यर्थी करेंगे जेपीएससी कार्यालय का महाघेराव
मोटरसाइकिल के धक्का लगने से महिला सड़क पर गिर गई, जिसे सड़क पर जा रही एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. वाहन के कुचलने से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई. इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दुर्घटना की शिकार महिला को तत्काल चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित किया. उन्होंने बताया कि महिला को कुचलने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही