Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल व अन्य सामान की चोरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह विद्यापति नगर पेट्रोल पंप के पास स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने मोबाइल के अलावा अन्य सामानों की चोरी कर ली. घटना की जानकारी दुकान मालिक को दूसरे दिन मिली. उसके बाद मामला सिदगोड़ा थाने तक पहुंचा. घटना के संबंध में सिदगोड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-attempt-to-snatch-bag-from-prabha-padiya-state-president-of-marwari-mahila-manch-tmh-reached-injured/">जमशेदपुर:

मारवाड़ी महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पड़िया से बैग छीनने का प्रयास, घायल होकर पहुंची टीएमएच

रात 9 बजे के बाद की है चोरी की घटना

घटना के बारे में दुकान मालिक विद्यापति नगर राजेंद्र रोड के रहने वाले अंजनी कुमार ने बताया कि उन्होंने 15 मार्च की रात के 9 बजे अपनी दुकान को बंद किया था. इसके बाद दूसरे दिन सुबह के 6.30 बजे दुकान खोलने के लिये पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और भीतर के सामान बिखरे हुये हैं. पुलिस का कहना है कि दुकान मालिक ने मोबाइल समेत कुल 15 हजार रुपये मूल्य के सामानों की चोरी होने की लिखित शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-50-thousand-flew-away-from-the-account-without-anyones-call/">जमशेदपुर

: बिना किसी का फोन आए खाते से उड़ गया 50 हजार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही