Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: बोरे में भरकर हो रही खरकई नदी के तट से बालू की चोरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : खरकई नदी में जैसे ही पानी थोड़ा कम हुआ, वैसी ही बालू का अवैध कारोबार भी शुरू हो गया. मरीन ड्राइव के किनारे बसी बस्ती रामजनमनगर में रहने वाले दर्जनों लोग इस अवैध कारोबार में दिन-रात लगे हुए हैं. इस बस्ती में रहने वाले 100 से अ​धिक महिला-पुरुष और बच्चे नदी के किनारे से खोदकर और बोरियों में भरकर बालू मरीन ड्राइव सड़क पर ले आ रहे हैं. बोरियों में भरा बालू सड़क के किनारे रखा रहता है. ग्राहक आने पर बालू का भाव तय होता है और यहां से प्रति मालवाहक ऑटो एक हजार रुपये बालू की कीमत तय होती है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-suraj-munda-was-murdered-by-friend-sahil-das-in-mutual-differences-four-arrested/">आदित्यपुर

: आपसी मतभेद में दोस्त साहिल दास ने कराई थी सूरज मुंडा की हत्या, चार गिरफ्तार

जिला खनन पदाधिकारी मामले से अनभिज्ञ

दूरी के हिसाब से ऑटो का भाड़ा अलग से जोड़ा जाता है. हर रोज 50 से 60 ऑटो में भर कर बालू की अवैध बिक्री की जा रही है. इस समय पूरे झारखंड में नदियों से बालू के उठाव पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. इसके बावजूद दिन के उजाले और रात के अंधेरे में हो रहे इस अवैध कारोबार की ओर किसी की भी नजर नहीं जा रही है. इधर, जिला खनन पदा​धिकारी संजय कुमार शर्मा से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने पहले तो पूरी तरह से अन​भिज्ञता जाहिर की. यह बताने पर कि पूरा दिन और रात बस्ती के लोग बालू खोदकर बेच रहे हैं तब उन्होंने कहा कि इस मामले को दिखवाते हैं. कुछ गलत हो रहा है तो समुचित कार्रवाई की जाएगी.

मरीन ड्राइव पर जगह-जगह बालू के ढेर व भरी बोरियां

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/25aug5a.jpg"

alt="" width="600" height="271" />   साकची की ओर से मरीन ड्राइव पर चलें तो दोमुहानी के बाद से लेकर आदित्यपुर टोल ब्रिज तक सड़क के किनारे रखे बालू के ढेर और बोरियों में भर कर रखा गया बालू नजर आएगा. सड़क पर ही लोग मोलभाव करते और सौदा तय हो जाने पर ऑटो में लादकर बालू ले जाते हुए भी दिख जाएंगे. इतना ही नहीं दिन भर पूरी रामजनमनगर बस्ती के कई लोग खरकई नदी के किनारे बालू खोदते हुए और बोरियों भरते हुए भी नजर आ जाएंगे. कुछ लोग बोरियों में भरा बालू नदी के किनारे से सिर पर रखकर सड़क पर लाते हुए भी दिखाई दे जाएंगे.

नेता व पुलिस को भी जा रहा पैसा!

खुलेआम दिन के उजाले में हो रहे इस बालू के अवैध कारोबार लगे हुए लोग बताते हैं कि बालू का पैसा वे लोग अकेले ही नहीं पचा रहे हैं. प्रति मालवाहक ऑटो से मिलने वाले एक हजार रुपये में से दो सौ रुपये एक नेताजी के आदमी को और दो सौ रुपये पुलिस को भी जा रहा है. बाकी बचा छह सौ रुपये वहां बालू खोद रहे बस्ती के लोग आपस में बांट ले रहे हैं. इसे बस्ती के लोग अपनी दिन भर की मजदूरी बता रहे हैं. इसे भी पढ़ें: जांच">https://lagatar.in/cbi-officers-beating-the-poor-in-the-name-of-investigation-tejashwi-yadav/">जांच

के नाम पर गरीबों को पीट रहे सीबीआई अधिकारी : तेजस्वी यादव
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही