Search

 
 
 

जमशेदपुर : श्रम विभाग के कार्यालय से सोलर सिस्टम की चोरी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत श्रम विभाग के कार्यालय से सोलर सिस्टम की चोरी कर ली गई. इस संबंध में श्रम अधीक्षक अरविंद कुमार के बयान पर सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. घटना 9 अगस्त की बताई जा रही है. हालांकि इस मामले की जांच पहले विभागीय स्तर पर कराई गई, इसके बाद सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. मामले को लेकर थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि श्रम विभाग कार्यालय के छत पर लगे सोलर सिस्टम की चोरी की गई है. जिसकी कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-injured-in-road-accident-near-tontogarha-one-serious/">मनोहरपुर

: टोंटोगढ़ा के पास सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही