Search

 
 
 

जमशेदपुर: बागबेड़ा के कीताडीह त्रिर्मूति चौक से टेंपो की चोरी

 
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह त्रिमूर्ति चौक से सोमवार की आधी रात को राजेंद्र कुशवाहा की यात्री टेंपो (जेएच 05 सीसी- 213) की चोरी हो गयी. टेंपो चोरी होने की जानकारी मिलते ही राजेंद्र ने घटना की लिखित शिकायत बागबेड़ा थाने में की है. मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस चोरी गयी टेंपो की खोज-बीन के लिये जांच में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-after-complaining-about-the-land-dispute-to-the-police-station-entered-the-house-and-beat-up-the-husband-and-wife/">जमशेदपुर:

जमीन विवाद की शिकायत थाने में करने पर घर में घुसकर पति-पत्नी को पीटा

घर के पास खड़ी की थी टेंपो

राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने आधी रात को अपनी टेंपो को अपने घर के पास खड़ा किया था. इसके बाद जब आंख खुली तब अपनी टेंपो को गायब पाया. इसके बाद घटना की जानकारी बागबेड़ा थाने में जाकर की. घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा पुलिस जांच में पहुंची. जहां पर टेंपो खड़ी की गयी थी. उसके आस-पास सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम कर रही है.

पांच साल पहले भी हुई थी टेंपो की चोरी

राजेंद्र ने बताया कि उनकी टेंपो की चोरी पांच साल पहले भी हो गयी थी. तब उन्होंने अपनी टेंपो को ड्राइवर को चलाने के लिये दिया था. कदमा में ड्राइवर टेंपो को खड़ी कर लघुशंका कर रहा था. इस बीच ही उसकी टेंपो की चोरी हो गयी. घटना के ठीक एक सप्ताह के बाद टेंपो को एसपी कार्यालय के पीछे से बरामद किया गया था. तब टेंपो का चक्का और बैट्री गायब था. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-children-are-learning-the-art-of-living-in-the-summer-camp-organized-under-seeds/">गुड़ाबांदा

: सीडस के तहत आयोजित समर कैंप में बच्चे सीख रहे हैं जीने की कला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही