Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा में खिड़की के रास्ते चोरी

 
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के भाग बड़बेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-4 के रहने वाले राकेश कुमार के घर से देर रात खिड़की के रास्ते चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों के हाथ राकेश के घर से नकदी, मोबाइल फोन, जेवर के अलावा अन्य सामान लगे हैं. वहीं, राकेश ने घटना की जानकारी बागबेड़ा थाने में सुबह 6.30 बजे दी. इसे भी पढ़े : बिहार">https://lagatar.in/bihar-woman-killed-in-land-dispute-son-also-shot/">बिहार

: जमीन विवाद में महिला की हत्या, बेटे को भी मारी गोली

पर्स में रखा था सभी समान

भुक्तभोगी ने बताया कि वे परिवार समेत सुबह साढ़े छह बजे जागे. इसके बाद देखा कि खिड़की के पास रखा पर्स गायब है. पर्स के भीतर एक मोबाइल फोन, नकद ₹7000 और सोने की अंगूठी थी. घटना में उन्हें करीब 80,000 रुपए का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी पाकर बागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-special-class-will-be-organized-in-government-schools-on-sunday/">जमशेदपुर

: सरकारी स्कूलों में रविवार को किया जाएगा विशेष कक्षा का आयोजन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही