Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील में आग से झुलसे ठेका कर्मा की इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील के सीआरएम प्लांट में 24 फरवरी को हुए हादसे में दो ठेकाकर्मी घायल हो गए थे. दोनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था जहां बीती रात इलाज के दौरान प्रदीप मंडल की मौत हो गई. इस घटना में राकेश घोष भी घायल हो गए थे. इधर, प्रदीप से शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने की तैयारी चल रही है. वह घटना में 50 प्रतिशत तक जल गया था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tribal-community-celebrated-baha-bonga-festival-with-great-pomp-took-out-a-huge-rally/">आदित्यपुर

: आदिवासी समुदाय ने धूमधाम से मनाया ‘बाहा बोंगा’ पर्व, निकाली विशाल रैली

24 फरवरी को हुई थी घटना

24 फरवरी को हर दिन की तरह सीआरएम यूटिलिटी इंसीनेटर में ठेका कंपनी द्वारा गैस ऑब्जर्वेशन एंड प्रोसेसिंग सर्विस के कर्मचारी काम कर रहे थे. इसी बीच अचानक निकली चिंगारी से प्रदीप मंडल आग की चपेट में आ गया. यह देख राकेश ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिससे वह भी झुलस गया. घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई. इसके बाद दोनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था जहां देर रात 2 बजे प्रदीप मंडल की मौत हो गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही