Search

 
 
 

जमशेदपुर : होटल इंडस्ट्री के क्षेत्र में नौकरियों की है अपार संभावनाएं - एनएसयू

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी (एनएसयू) के नागेंद्र सिंह ने कहा कि होटल इंडस्ट्री के क्षेत्र में नौकरियों की अपार संभावनाएं है. जिसको देखते हुए नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में होटल मैनेजमेंट पाठयक्रम की शुरुआत 2015 में नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म के तौर पर हुई थी. 2018 में इसे विश्वविद्यालय में शामिल किया गया था. इस विभाग ने शुरुआत से ही बच्चों को 100% प्लेसमेंट देना शुरू कर दिया था. एनएसयू के बच्चे ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rakhis-ranging-from-rs-20-to-rs-850-are-being-sold-at-the-rakhi-mela-of-marwari-mahila-manch/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी महिला मंच के राखी मेला में बिक रही 20 से 850 रुपये तक के राखी

एनएसयू के विद्यार्थी नामी होटलों में कर रहे हैं बेहतर प्रदर्शन

एनएसयू के विद्यार्थी ताज, ओबेराय, मैरियट, हयात, रैडिसन होटलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं कुछ विद्यार्थी विदेश के होटलों में जैसे एंबी वैली सिटी, यूएसए, मैरियट दुबई एवं लंदन में भी काम कर रहे हैं. अब तक कुल 416 बच्चों का प्लेसमेंट युनिवर्सिटी ने करवाया है. यह विभाग एआईसीटीई से स्वीकृत है. होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद होटल और रेस्टोरेंट के अलावा एयरलाइंस, रेलवे, क्रूज, फॉरेस्ट हाउस, शिपिंग कंपनियां, एवं पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी की अपार संभावनाएं हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही