Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में आए दिन लगता है जाम

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो में आए दिन लंबा जाम लग जाता है. सड़क जाम होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है. शनिवार सुबह मानगो की जनता दो घंटे तक जाम में ही फंसी रही. मानगो चौक से ओल्ड पुरुलिया रोड, न्यू पुरुलिया रोड और डिमना रोड में लगभग 500 मीटर तक लंबा जाम लग लगा. सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए. जिसे जहां मन किया उसने अपनी गाड़ी को उस ओर मोड़ दिया. वहीं मानगो छोटा पुल से साकची की ओर गलत दिशा से जाने वाले दोपहिया वाहन भी पुल के दूसरे छोर पर फंसे रहे. दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पुलिस द्वारा जाम को हटाया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-navodaya-vidyalaya-class-6-admission-last-date-31-august/">चाईबासा

: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त

दो साल के प्रभार पर चल रहा यातायात डीएसपी का पद

31 सितंबर 2021 को तत्कालीन यातायात डीएसपी बबन सिंह के सेवानिवृत होने के बाद से ही डीएसपी मुख्यालय 2 कमल किशोर को यातायात डीएसपी का प्रभारी सौंपा गया. हालांकि दो साल तक मुख्यालय 2 के साथ-साथ यातायात डीएसपी का भी प्रभार लेते हुए कमल किशोर 30 जून 2023 को सेवानिवृत हो गए. कमल किशोर के बाद अब यातायात डीएसपी का प्रभारी डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता संभाल रहे है. दो साल बाद भी यातायात डीएसपी का पद प्रभार पर ही चल रहा है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-sub-divisional-level-lamps-meeting-regarding-jharkhand-state-crop-relief-scheme/">घाटशिला

: झारखंड राज्य फसल राहत योजना को लेकर अनुमंडल स्तरीय लैंपस की बैठक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही