Search

 
 
 

जमशेदपुर : किसी की जान बचाने से बड़ा सुख कोई नहीं- काले

 
Jamshedpur : (SUNIL PANDEY) सामाजिक संस्था अर्पण की ओर से रविवार को भारतीय रेड क्रोस भवन साकची में आयोजित महा रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी. ऐसे मौके कम ही देखने को मिलते हैं. जब लोग कतार में खड़े होकर रक्तदान करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हैं. रविवार को ऐसा ही नजारा रेड क्रोस भवन में देखने को मिला. मौके पर अर्पण संस्था के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने रक्तदान शिविर में शामिल होने आए रक्तदाताओं एवं अतिथियों क आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-dedication-working-style-and-social-responsibilities-of-arpan-family-are-commendable-arjun-munda/">जमशेदपुर

: अर्पण परिवार का समर्पण, कार्यशैली व सामाजिक दायित्व सराहनीय- अर्जुन मुंडा

धरती आबा को नमन कर शुरु हुआ कार्यक्रम

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि संस्था एक साथ कई लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य कर स्वंय को गर्वान्वित महसूस कर रही है. एक तरफ जहां धरती आबा वीर शहीद बिरसा मुंडा की शहादत को याद कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं. वहीं उनके जीवन विधा से युवाओं के सोच को जोड़कर राष्ट्र भक्ति के जज्बा से जोड़कर युवाओं में रक्तदान और नशा मुक्ति अभियान के माध्यम से राष्ट्र सेवा के व्रत पालन के पवित्र लक्ष्य को आयाम दे रहे हैं. साथ ही भविष्य की चिंता को आत्मसात करते हुए रक्तदाताओं और अतिथियों को पौधें भेंट कर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक पवित्र पहल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-more-than-100-youths-attended-the-youth-consciousness-camp-of-gayatri-family/">जमशेदपुर

: गायत्री परिवार का युवा चेतना शिविर में 100 से अधिक युवा हुए शामिल

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

राजेश सिंह बम, अखिलेश पांडेय, महेश मिश्रा, प्रिंस सिंह, बिभाष मजुमदार,  घनश्याम भिरभरिया, अभिषेक पांडे, विक्रम ठाकुर दीपक महतो,  संतोष यादव, तरनप्रीत सिंह खनुजा, सुमन कुमार, शैलेश गुप्ता, मनीष सिंह, धीरज चौधरी, मोहन दास, विक्की तारवे, सूरज चौबे, राजू कुमार, सरबजीत सिंह, सुरू पात्रों, अनूज मिश्रा, लक्की जायसवाल, विक्रम सिंह, विवेक कुमार, रामा राव, शशि मुखी, शेखर मुखी, राहुल पाल, कौशिक प्रसाद, सागर चौबे, अशोक दास, दीपक महतो, प्रणय दास, शिवम शर्मा, संतोष तिवारी, शुभम लाला, मनीष प्रसाद, सनोज चंद्र, सुदेश मुखी, मनोज मुखी, दीपक सिंह, सूरज साह, सूरज पाल, सूरज बाग, सोनू खान सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mongo-flat-and-residential-society-association-held-a-meeting-regarding-holding-tax/">जमशेदपुर

: होल्डिंग टैक्स को लेकर मानगो फ्लैट एंड रेजिडेंशियल सोसायटी एसोसिएशन ने की बैठक
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही