Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर:  एमजीएम अस्पताल में 5 दिनों से नेट की सुविधा नहीं, काम हो रहा मैनुवल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok kumar) : एमजीएम अस्पताल कहने को तो कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, लेकिन यहां पर किस तरह की सुविधायें दी गयी है इसका अहसास अस्पताल पहुंचते ही हो जाता है. फिलहाल अस्पताल में पिछले पांच दिनों से नेट की सुविधा नहीं है. कुछ खामियां के कारण अस्पताल का सारा काम मैनुवल हो रहा है. ऐसे में एमजीएम अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों से लेकर अस्पताल तक पहुंचने वाले मरीजों को भी हो रही है. [caption id="attachment_337367" align="aligncenter" width="402"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/MENU-2-300x200.jpeg"

alt="" width="402" height="268" /> कतार में खड़े अस्पताल के मरीज.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-second-marriage-of-first-wife-living-in-parsudih/">जमशेदपुर:

 परसुडीह में पहली पत्नी के रहते की दूसरी शादी

कर्मचारियों ने कहा- राम भरोसे है अस्पताल

पिछले पांच दिनों से नेट काम नहीं करने के संबंध में अस्पताल के कर्मचारियों से बात करने पर उनका साफ कहना था कि अस्पताल सिर्फ कहने के लिये ही कोल्हान का सबसे बड़ा अस्पताल है. किसी भी समस्या को रखने पर उसका समाधान तक नहीं किया जाता है. अधिकारी समस्या को सुनकर चुप्पी साध लेते हैं क्योंकि उनके उपर के जो अधिकारी हैं वे ही सुधि नहीं लेते हैं.

मैनुवल काम से हो रही है परेशानी

एमजीएम अस्पताल में  पिछले पांच दिनों से सारा काम मैनुवल होने से काम में भारी परेशानी हो रही है. जो काम आधे घंटे में होना चाहिये उसे करने में एक घंटे का समय लग रहा है. अस्पताल का पूरा काम ही मैनुवल हो रहा है. अस्पताल का कंप्यूटर एक तरह से खिलौने का रूप धारण कर चुका है. इधर अस्पताल के सुपरीटेंडेंट अरूण कुमार से संपर्क करने पर उनका कहना था कि नेट काम नहीं करने से समस्या आ रही है. इसका समाधान का प्रयास किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-rape-of-a-girl-who-went-to-a-ration-shop-in-bagbera/">जमशेदपुर:

बागबेड़ा में राशन दुकान गयी युवती से दुष्कर्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही