Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मई महीने में भी अब कोल्हान विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह होने की संभावना नहीं

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में छठे दीक्षांत समारोह की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. बावजूद मई महीने में भी समारोह का आयोजन होने की संभावना नहीं है. बता दें कि विश्वविद्यालय की ओर से अप्रैल माह के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में ही छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन करने की तैयारी की जा रही थी. लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि समारोह का आयोजन मई महीने में भी नहीं हो सकेगा. इसे भी पढ़ें : आर्मी">https://lagatar.in/army-land-scam-after-remand-is-over-7-accused-produced-in-court-sent-to-jail/">आर्मी

लैंड स्कैम : रिमांड खत्म होने के बाद 7 आरोपी कोर्ट में किये गये पेश, जेल भेजे गये
मई महीने में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गंगाधर पांडा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. वहीं समारोह के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है. लेकिन राष्ट्रपति भवन की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई कन्फर्मेशन विश्वविद्यालय को नहीं मिला है. इस कारण दीक्षांत समारोह की तिथि तय नहीं हो सकी है. माना जा रहा है कि अब नये कुलपति के आने का बाद ही छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही