Search

 
 
 

Jamshedpur : अगले तीन दिन तक लू व गर्मी से राहत की संभावना नहीं, जल रहा कोल्हान

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : शहर समेत पूरा कोल्हान पिछले-तीन चार दिनों से भीषण लू और तपिश से जल रहा है. गुरुवार को कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री से अधिक रहा, जबकि पश्चिमी सिंहभूम में 43.0 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक अभी तपिश और उमस से राहत की संभावना नहीं है. इसलिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से चेतावनी के तहत दिये गये सुझावों को अभी भी अमल में लाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-child-burnt-by-firecracker-in-neemdih-undergoing-treatment-in-mgm-hospital/">Jamshedpur

: नीमडीह में पटाखे से झुलसा बालक, एमजीएम अस्पताल में इलाजरत

कोल्हान में सबसे ज्यादा तपिश सरायकेला में रही

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि जमशेदपुर में चूंकि अधिकतम तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. अत: आज भी शहर भीषण लू (सीवियर हीट वेव) की चपेट में रहा. शहर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक 29.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. पूरे कोल्हान में आज भी सरायकेला में सबसे अधिक तपिश रही. यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया. यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही