Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्य के विश्वविद्यालयों में एनईपी के तहत सिलेबस में एकरूपता नहीं, छात्रों को एंट्री एग्जिट में होगी परेशानी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में नयी शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 लागू हो चुकी है. इसके साथ ही विश्वविद्यालयों ने एनईपी की गाइडलाइन के अनुसार स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए सिलेबस तैयार कर लिया है. लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि सभी विश्वविद्यालयों के सिलेबस में एकरूपता नहीं है. यह वैसे विद्यार्थियों के लिए कठिनाई का कारण होगा, जो एक से दूसरे विश्वविद्यालय में जाकर पढ़ाई करना चाहते हों. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excellent-school-entrance-examination-on-30th-four-examination-centers-made-in-the-city/">जमशेदपुर

: उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा 30 को, शहर में बनाये गये चार परीक्षा केंद्र
जानकारी के अनुसार एनईपी-2020 के तहत सभी विश्वविद्यालयों ने अपने-अपने तरीके से सिलेबस तैयार किया है. इस कारण सिलेबस में एकरूपता नहीं है. वहीं एनईपी में यह प्रावधान किया गया है कि यदि कोई विद्यार्थी एक से दूसरे विश्वविद्यालय में जाकर (ट्रांसफर लेकर) पढ़ाई करना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकता है. ऐसे में यदि कोई विद्यार्थी यदि कोल्हान विश्वविद्यालय में एडमिशन लेकर कुछ दिनों या एक-दो सेमेस्टर की पढ़ाई करता है और उसके बाद राज्य के किसी अन्य विश्वविद्यालय में जाकर पढ़ाई करता है, तो वहां के सिलेबस को समझने में उसे कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. इसी के मद्देनजर माना जा रहा है कि विद्यार्थियों को इंट्री और एग्जिट में परेशानी होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही