Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दीपावली की खुशियों में पड़ सकती है खलल, चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  दीपावली में मौसम की बेरूखी खलल डाल सकती है. विभाग की ओर से जारी अलर्ट में चक्रवाती तूफान की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है. शुक्रवार को उत्तरी-दक्षिणी सागर और बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव से झारखंड में मौसम परिवर्तित हो सकता है. मौसम विभाग की माने तो इसके पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ने और 22 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी होते हुए उक्त चक्रवाती तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 23 अक्टूबर को पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डीप डिप्रेशन बनाएगा. जिसके कारण झारखंड का कुछ हिस्सा प्रभावित होगा. चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे उत्तर दिशा से होते हुए 24 अक्टूबर तक पश्चिम-मध्य और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने हुए ओडिशा तट को पारकर 25 अक्टूबर को बंग्लादेश का रूख करेगा. जानकारी हो कि 22 एवं 23 अक्टूबर को धनतेरश एवं 24 अक्टूबर को दीपावली मनाया जाना है. इसी दौरान तूफान का असर भी रहेगा. जिससे दीपावली की खुशियों में खलल पड़ सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-students-did-an-educational-tour-of-punjab-and-himachal/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने किया पंजाब व हिमाचल का शैक्षणिक भ्रमण

जमशेदपुर में दिखने लगा कोहरा

मौसम के शुष्क होते ही कोहरा दिखना शुरु हो गया. मौसम विभाग के अनुसार ठंड में बढ़ोतरी के साथ कोहरा का दौर शुरु आगामी कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगा. 23 अक्टूबर से चक्रवाती तूफान का असर दिखना शुरु हो जाएगा. जिसके कारण ठंड में बढ़ोतरी होगी. हालांकि विगत तीन दिनों से जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा है. चक्रवाती तूफान के कारण कोल्हान में वर्षा एवं हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-ruling-parties-of-jharkhand-bengal-and-odisha-do-vote-politics-salkhan/">जमशेदपुर

: झारखंड, बंगाल व ओड़िशा के सत्ताधारी दल करते हैं वोट की राजनीति- सालखन
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही