Search

 
 
 

Jamshedpur : स्कूली वैन चालकों का हो ड्रेस कोड व वाहनों में लगे जीपीआरएस

 
  • सनातन उत्सव समिति ने जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सनातन उत्सव समिति ने स्कूली बच्चियों के साथ वैन चालकों द्वारा किए जा रहे आमनवीय व्यवहार की कड़ी निंदा की. इस संबंध में मंगलवार को समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक से मिला तथा उन्हें मांग पत्र सौंपा. समिति ने उनसे कहा कि छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दरिंदगी जैसी घटनाएं होने से पूरा शहर शर्मसार है. समिति ने जिला शिक्षा अधीक्षक से जिले के सभी स्कूली वाहनों (ऑटो, वैन और बस) में जीपीआरएस लगवाने की मांग की. साथ ही उपरोक्त वाहनों के चालकों का ड्रेस कोड निर्धारित करने के लिए कहा. इसे भी पढ़ें :  Bahragoda">https://lagatar.in/bahragoda-bjp-council-in-charge-welcomed-at-bansada-chowk/">Bahragoda

: भाजपा विस प्रभारी का बांसदा चौक पर स्वागत
जिससे आम लोगों को मालूम को कि वे स्कूली वाहन चालक हैं. इसके अलावे सभी चालको का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और चालको का स्थाई और वर्तमान पता स्कूल प्रबंधन के अलावे प्रशासन के सक्षम अधिकारी के पास रहे. साथ ही स्कूली वाहनों पर भी नाम व नंबर अंकित रहे. प्रतिनिधिमंडल ने उनसे कहा कि स्कूल की बच्चियों के साथ अगर किसी तरह की घटना होती है तो इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन एवं अभिभावकों को प्राप्त हो. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-new-transformer-installed-due-to-efforts-of-koda-couple/">Kiriburu

  :  कोड़ा दम्पती के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर
समिति ने जिला शिक्षा अधीक्षक से निजी स्कूलों के प्रबंधकों के साथ बैठक करके स्कूलों में बस सेवा बहाल करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से चिंटू सिंह, वीर सिंह, अप्पू तिवारी, ललित सिंह, कुलदीप सिंह, अमित सिंह, संदीप सिंह, विक्रम पंडित, कौशिक सवाई,अमृत सिंह, राहुल दुर्गे, आशीष मिश्रा, मीरा सिंह, ममता सिंह, लीना चौधरी, अमृत सिंह, साहिल पाटिल, रॉकी सिंह, शिवम, शिवम् राम, राहुल प्रसाद इत्यादि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-affected-by-guva-mine-open-front-against-management/">Kiriburu

:  गुवा खदान से प्रभावित ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही