Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सोनारी में मकान मालिक से था विवाद, चोरी का कर दिया मुकदमा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के बंगाली फाउंडेशन कागलनगर के रहने वाले सुनिल कुमार र्बणवाल का अपने ही मकान मालिक के साथ विवाद चल रहा है.  ऐसे में उन्होंने चोरी का मामला मकान मालिक पर ही थाने में दर्ज करवा दिया है. आरोप लगाया गया है कि मकान मालिक ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की है. मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस को सच्चाई का पता चल गया है. उसके हिसाब से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-rider-injured-due-to-pickup-of-pickup-at-kandra-turn-angry-people-beat-up-the-driver/">जमशेदपुर

: कांड्रा मोड़ पर पिकअप की ठोकर से बाइक सवार घायल, आक्रोशित लोगों ने चालक को पीटा

एक साल से मकान का नहीं दिया है किराया

सोनारी थाना प्रभारी के अनुसार मकान का किराया दुकानदार ने पिछले एक साल से नहीं दिया है. इस बीच कुछ दिनों के लिये दुकान को भी सुनिल ने बंद कर दिया था. किराया नहीं मिलने के कारण मकान मालिक ने दुकान का सामान हटाकर अलग रख दिया है. इसके बाद ही सुनिल ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया. जांच के बाद  पुलिस को पता चल गया है कि दुकानदार ने पुलिस को गुमराह करने का काम किया है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-14-people-injured-as-passenger-vehicle-overturns/">गिरिडीह

: यात्री वाहन पलटने से 14 लोग घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही