Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोर्ट में ढाई घंटे बिजली रही गुल, मोमबत्ती जलाकर हुआ काम

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर कोर्ट परिसर में गुरुवार को ढाई घंटे बिजली गुल रही. इस दौरान कई कोर्ट रुम में मोमबत्ती जलाकर काम किया गया. हालांकि कई मामलों में गवाही भी नहीं हो पाई. सभी गवाहों को वापस भेज दिया गया. इधर, बार भवन में भी बिजली गुल रही, जिससे अधिवक्ता भी परेशान दिखे. जज कॉलोनी में भी बिजली की सप्लाई बंद रही. लोगों का गर्मी से बुरा हाल था. इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadus-jallikattu-maharashtras-bullock-cart-race-justified-supreme-court-declared-legal/">तमिलनाडु

का जल्लीकट्टू, महाराष्ट्र की बैलगाड़ी दौड़ जायज, सुप्रीम कोर्ट ने वैध करार दिया
जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अधिवक्ता राजहंस तिवारी ने बताया कि सुबह 9 बजे बिजली गुल हुई जो कि 11.30 बजे आई. इस दौरान कोर्ट रूम में कंप्यूटर में ही पावर बैकअप था. इसके अलावा प्रधान जिला जज, एडीजे 1 और फैमली कोर्ट में ही जनरेटर की सुविधा है. अन्य सभी कोर्ट रूम में मोमबत्ती जलाकर काम किया गया. पूरे कोर्ट परिसर में अंधकार छाया हुआ था. कई मामलों में गवाही भी थी, जिसे स्थगित कर अगली तारिख दे दी गई. बार भवन में भी बिजली नहीं होने के कारण गर्मी से सभी का हाल बेहाल था. बिजली गुल होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही