Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पांच दिनों तक को ऑपरेटिव कॉलेज में नहीं रही बिजली, जनरेटर के सहारे चला कामकाज

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में पिछले शुक्रवार से बिजली गुल रही. पांच दिनों तक कॉलेज में कामकाज बिजली के बगैर ही चला. यहां तक कि परीक्षाएं भी हुईं, जिसमें परीक्षार्थियों का गर्मी के कारण खासी परेशानी हुई. जानकारी के अनुसार कॉलेज का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था. कॉलेज के प्राचार्य ने जुस्को विद्युत विभाग में इसकी शिकायत की थी. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/corona-blast-115-new-patients-found-across-the-state-active-cases-increased-to-366/">कोरोना

ब्लास्ट : झारखंड में मिले 115 नये  मरीज, एक्टिव केस बढ़कर 366
काफी कहने-सुनने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया. तब कॉलेज को जेनरेट की व्यवस्था करनी पड़ी.कॉलेज में कक्षाओं का संचालन तो हुआ, लेकिन कार्यालय के कामकाज प्रभावित रहे. परीक्षार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. काफी प्रयास और मंत्री स्तर से पैरवी लगाने के बाद कॉलेज का ट्रांसफार्मर बदला गया. उसके बाद बीती शाम कॉलेज में विद्युत व्यवस्था बहाल हुई. जानकारी के अनुसार अब कॉलेज कार्यालय में सभी कामकाज सामान्य हो चुके हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही