Jamshedpur (Sunil Pandey) : स्वर्णरेखा और खरकई नदी में में अब शहर के गंदे नालों का पानी नहीं बहेगा. नालों के पानी की सफाई के लिए निकायों की ओर से जगह-जगह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कराया जा रहा है. शहर के 28 बड़े नालों का पानी ट्रीटमेंट प्लांट से होकर गुजरेगा. जिसमें 16 नाले जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में हैं. अक्षेस ने उक्त नालों के पानी की सफाई की जिम्मेवारी ली है. गुरूवार को एवं पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव एल. खयांग्ते ने शहर में बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण स्थलों का जायजा लिया. इस दौरान वे दोमुहानी सोनारी, मानगो ब्रिज के पास ट्रीटमेंट प्लांट, सी टाउन ड्रेनेज व्यवस्था, बारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मोहरदा में बनने वाले प्लांट के निर्माण स्थल का जायजा लिया. वहीं, टिमकेन में औद्योगिक पानी की रिसाइक्लिंग की व्यवस्था को भी देखा. इससे पहले अपर मुख्य सचिव ने आदित्यपुर नगर निगम के तहत बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया. यहां अधिकतर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-anticipatory-bail-to-bjp-leader-vikas-singh-accused-of-obstructing-government-work/">जमशेदपुर
: सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी भाजपा नेता विकास सिंह को अग्रिम जमानत [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : स्वर्णरखा व खरकई में गंदा पानी बहाने पर लगेगी रोक, निकायों में एसटीपी का हो रहा है निर्माण

Leave a Comment