Jamshedpur (Sunil Pandey) : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को शहर के पहले फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए परिसदन में बैठक की. बैठक में टाटा स्टील, टीएसयूआईएसएल, आरसीडी, जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद थे. बैठक में मानगो से बनने वाले फ्लाईओवर की डिजाइन पर चर्चा की गई. पूर्ववर्ती डिजाइन में आंशिक परिवर्तन पर सहमति बनी. बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि मानगो से साकची एवं अन्य क्षेत्रों को जोड़ने के लिए बनने वाले फ्लाईओवर पर टाटा स्टील, टीएसयूआईएसएल, आरसीडी के बीच सहमति बन गई है. फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरु किया जाएगा. इससे पहले फ्लाईओवर के सेंट्रल वर्ज में पड़ने वाले पिलर का सर्वे कराने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि सेंट्रल वर्ज के पिलर का सर्वे टाटा स्टील, टीएसयूआईएसएल एवं आरसीडी द्वारा संयुक्त रुप से किया जाएगा. 15 दिनों में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. उसके बाद नई डिजाईन को मंजूरी दी जाएगी. उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर के लिए 461 करोड़ की मंजूरी राज्य सरकार से मिल चुकी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-joined-no-dil-pe-on-zoom-axler-43rd-maxi-fair-concludes-with-the-magic-of-a-f-mallyas-vocals/">जमशेदपुर
: कोई दिल पे काबू कर गया पर झूमे एक्सलर, शाहिद माल्या के सुरों के जादू के साथ हुआ 43वें मैक्सी फेयर का समापन
: “सेवा ही लक्ष्य” ने नेताजी की जयंती पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन
: भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संरक्षक ने सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
: कोई दिल पे काबू कर गया पर झूमे एक्सलर, शाहिद माल्या के सुरों के जादू के साथ हुआ 43वें मैक्सी फेयर का समापन
गोविंदपुर आरओबी के नक्शा में होगा परिवर्तन
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि झारखंड सरकार विकास का नया मॉडल पेश करना चाहती है. इसके लिए यूटिलिटी से छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा. गोविंदपुर में बनने वाले आरओबी की डिजाइन में परिवर्तन किया जाएगा. जिससे कम से कम मकान एवं दुकान प्रभावित होगा. इसके लिए अधिकारियों को आम लोगों के हितों को देखते हुए कार्य करना होगा. मंत्री ने बताया कि शहर में कई बड़ी परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही है. सभी परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी. पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार विकास का कार्य विनाश (जन सुविधा का नुकसान) करके नहीं करना चाहती है. इसलिए अधिकारियों को नए सिरे से सर्वे करके डिजाइन को मंजूरी देने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-service-is-the-goal-organized-a-blood-donation-camp-on-netajis-birth-anniversary/">जमशेदपुर: “सेवा ही लक्ष्य” ने नेताजी की जयंती पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन
जुगसलाई आरओबी के इर्द-गिर्द के क्षेत्र का होगा सौंदर्यीकरण
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि जुगसलाई आरओबी का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने करेंगे. उद्घाटन से पहले वहां की कमियों को दूर करने का काम किया जा रहा है. साथ ही वहां के इर्द-गिर्द के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया गया. पेबर्स ब्लॉक बिछाया जाएगा. साथ ही आरओबी पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जा रही है. जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत नहीं हो. इससे पहले परिसदन में बैठक हुई.बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल, जुस्को के जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा, पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ, सीडीओ, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-patron-of-bjp-cultural-cell-paid-tribute-to-subhash-chandra-bose/">आदित्यपुर: भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संरक्षक ने सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Leave a Comment