Search

 
 
 

जमशेदपुर : 15 से मौसम में होगा परिवर्तन, आसमान में छाए रहेंगे बादल हो सकती है आंशिक वर्षा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर पुनः शुरु हो रहा है. 15 मई से आसमान में बादल छाएंगे. जबकि 16 से 20 मई के बीच राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज) भाग एवं पूर्वी भाग में गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. आसमान में बादल छाए रहने तथा आंशिक वर्षा से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी. 20 मई से पुनः मौसम शुष्क होगा. जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग ने गर्जन एवं वज्रपात वाले क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के लिए चेतावनी चारी की है. खासकर वज्रपात के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलने की बात कही गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-interstate-gang-looting-money-from-bank-agent-exposed/">जमशेदपुर

: बैक एजेंट से पैसा लूट करनेवाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

शहर के तापमान में गिरावट

रविवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के कारण शहर का तापमान शनिवार के मुकाबले 1.4 डिग्री सेल्सियस कम (40.2) डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. शनिवार को तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस था. तापमान में आंशिक गिरावट होने से तपिश कम रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-children-had-a-lot-of-fun-in-the-summer-camp-of-mahila-samiti/">जमशेदपुर

: महिला समिति के समर कैंप में बच्चों ने की खूब मस्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही