Search

 
 
 

जमशेदपुर : खतियान आधारित नियोजन नीति लागू नहीं होने पर होगा उग्र आंदोलन- बिरसा सेना

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : वर्ष 2002 में हुए डोमिसाइल आंदोलन के दौरान मारे गए जमशेदपुर के संतोष कुंकल, विनय तिग्गा और कैलाश कुजूर की याद में रविवार को सीतारामडेरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. उक्त श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बिरसा सेना की ओर से किया गया था. जिसमें बिरसा सेना के सदस्य तीनों के नाम का बैनर एवं हाथों में मोमबती लेकर सीतारामडेरा क्षेत्र में मार्च किया. मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए दिनकर कच्छप ने कहा की डोमिसाइल में शहीद हुए लोगों का सपना आज भी अधूरा है. राज्य में अब झारखंडी सरकार है. इस सरकार से हमसभी को उम्मीद भी है. अगर सरकार खतियान आधारित स्थानीय नीति नियोजन नीति नहीं लागू करती है तो बिरसा सेना उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dcs-weekly-janata-darbar-will-be-held-on-july-25-in-the-sub-divisional-office-ghatshila/">जमशेदपुर

: 25 जुलाई को अनुमंडल कार्यालय घाटशिला में आयोजित होगा डीसी का साप्ताहिक जनता दरबार

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्यरूप से दिनकर कच्छप, अविनाश मुंडा, शंकर टोप्पो, राज मुंडा, सुभम भुइयां, विकास तिर्की, रोहित बोदरा, सुमित नाग, शाहिल समाद, दुर्गा पूर्ति, रोहित बानरा, शिवा हांसदा आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-423-cases-came-to-the-public-court-of-health-minister-banna-gupta/">जमशेदपुर:

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के जनता दरबार में आए 423 मामले
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही