Search

 
 
 

जमशेदपुर : भीषण गर्मी से अगले तीन दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा तापमान

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. खासकर कोल्हान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहेगा. तीन दिन बाद बंगाल की खाड़ी से उठने वाले मोका तूफान के कारण आसमान में आंशिक बादल छाएंगे. जिसके कारण तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज होगी. तापमान में गिरावट से गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी. लेकिन 16 मई के बाद पुनः गर्मी का दौर शुरु होगा. दूसरी ओर बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस (42.6) के करीब पहुंच गया. दिन में भीषण गर्मी से लोगों को खासी परेशानी हुई. जिसके कारण दोपहर में लोगों की सड़कों पर आवाजाही कम दिखी. मौसम विभाग ने भीषण गर्मी में लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. खासकर सुबह 11 बजे से तीन बजे के बीच घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-foundation-stone-of-the-countrys-first-international-hijaz-academy-in-kapali/">जमशेदपुर

: कपाली में देश का पहला इंटरनेशनल हिजाज एकेडमी का शिलान्यास

मोका का कोल्हान में विशेष असर नहीं

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी से उठने वाला मोका तूफान 10 मई की रात में साइक्लोन में तब्दिल होगा. उक्त सायक्लोन म्यांमार के रास्ते बंगलादेश के तट से टकराएगा. हालांकि इस दौरान झारखंड के पूर्वी-मध्य भाग संथाल क्षेत्र में आंशिक बादल छाएंगे. कहीं-कहीं 14-15 मई को आंशिक वर्षा भी हो सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-children-had-fun-in-the-summer-camp-at-kashidih-high-school/">जमशेदपुर

: काशीडीह हाई स्कूल में समर कैंप में बच्चों ने की मस्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही