Jamshedpur ( Sunil Pandey) : विधायक सरयू राय ने मंगलवार को टाटा स्टील लि॰ और टीएसयुआईएसएल (पूर्ववर्ती जुस्को) के वरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक की. इस दौरान जमशेदपुर में जनसुविधाएँ उपलब्ध कराने की नई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई और इन्हें पूरा करने की गति तेज करने तथा जनता की ओर से उठने वाली आपत्तियों का ठोस निराकरण करने पर बातचीत हुई. इस दौरान तय हुआ कि जिन-जिन क्षेत्रों में लोगों ने पेयजल का अवैध कनेक्शन लिया है. वैसे लोगों के कनेक्शन को वैध किया जाय. साथ ही जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. वहां टीएसयुआईएसएल एवं जेएनएसी की ओर से टैंकर भेजकर पेयजल उपलब्ध कराया जाय. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/william-shakespeares-birth-anniversary-at-netaji-subhash-university-students-staged-the-merchant-of-venice/">जमशेदपुर
: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मनी विलियम शेक्सपियर की जयंती, छात्रों ने किया द मर्चेंट ऑफ वेनिस का मंचन
: सड़क सुरक्षा टीम ने 26 लोगों से वसूला 72 हजार जुर्माना, 48 वाहनों को नोटिस [wpse_comments_template]
: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मनी विलियम शेक्सपियर की जयंती, छात्रों ने किया द मर्चेंट ऑफ वेनिस का मंचन
इन परियोजनाओं के पूरा करने पर बनी सहमति
साथ ही ब्राह्मण टोला जल निकासी, बाबूडीह- लाल भट्ठा-छाई बस्ती में पेयजल आपूर्ति, जोजोबेडा में पेयजलापूर्ति, मोहरदा क्षेत्र के शेष भाग में पेय जलापूर्ति, मोहरदा एवं अन्य बस्ती क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, इंदर सिंह बस्ती एवं अन्य छोटी बस्तियों में पेय जल आपूर्ति, जेम्को विस्तार योजना में नागरिक सुविधाएँ, भालूबासा-जम्बो हनुमान मंदिर क्षेत्र में ट्रैफ़िक व्यवस्था, लिट्टी चौक से एनएच-33 तक पुल एवं नदी तक सड़क, अन्ना चौक गोविन्दपुर फ़्लाइओवर सहित अन्य योजना को शीघ्र पूरा करने पर निर्णय हुआ. मोहरदा के आस्था मैजेस्टिक कॉलोनी में पानी ले जाने के लिए तथा मोहरदा क्षेत्र में कंम्पनी की बिजली ले जाने के लिए नई बनी सड़क की खुदाई एक साथ होगी तथा खोदी जानेवाली सड़क की मरम्मत भी साथ साथ होते जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-road-safety-team-recovered-72-thousand-fine-from-26-people-notice-to-48-vehicles/">जमशेदपुर: सड़क सुरक्षा टीम ने 26 लोगों से वसूला 72 हजार जुर्माना, 48 वाहनों को नोटिस [wpse_comments_template]
Leave a Comment