Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ईद में गर्मी से मिलेगी निजात, एक सप्ताह तक झारखंड में रूक-रूककर होती रहेगी वर्षा

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : भीषण गर्मी से लोगों को जल्द ही निजात मिलेगी. मौसम विभाग की माने तो ट्रफ रन के कारण मौसम में नमी का दौर शुरु हो रहा है. जिसके कारण तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. यह परिवर्तन 20 अप्रैल से ही दिखने लगेगा. 20 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है. हालांकि कोल्हान में इसका असर 21 अप्रैल से दिखेगा. मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि एक ट्रफ मध्य महाराष्ट्रा एवं दक्षिण तमिलनाडू के रास्ते गुजर रहा है. जिसके कारण झारखंड में वर्षा की स्थिति बन रही है. यह दौर आगामी 26 अप्रैल तक रहने का पूर्वानुमान है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demonstration-by-keeping-kirans-dead-body-inside-lovers-house-accused-arrested/">जमशेदपुर

: किरण के शव को प्रेमी के घर के अंदर रख किया प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार

चल सकती है सतही हवा

मौसम में बदलाव के दौरान पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चल सकती है. वज्रपात के दौरान लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई. खासकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूर रहने की सलाह दी गई. जानकारी हो कि चांद के दृषिटिगोचर होने की स्थिति में 22 अप्रैल को ईद मनाया जाना है. उस दौरान मौसम में नमी रहने के कारण गर्मी से नमाजियों को निजात मिलेगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/three-day-national-conference-organized-in-jamshedpur/">जमशेदपुर

में राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन, फोरेंसिक मेडिसिन-साइंसेज, पुलिस अधिकारी सहित 200 डेलीगेट्स हुए शामिल 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही