Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर दो शिफ्ट में हो रही है यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है. संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट बढ़ा दिया है. मंगलवार को 200 सैंपल की जांच में 15 लोग संक्रमित पाए गए. जिसमें 14 लोग जुगसलाई स्वास्थ्य परिक्षेत्र तथा एक व्यक्ति मुसाबनी का रहने वाला है. सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. दूसरी ओर टाटानगर स्टेशन एवं बस स्टैंड में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है. टाटानगर स्टेशन में दो शिफ्ट में स्क्रीनिंग हो रही है. जबकि बस स्टैंड पर सुबह की पाली में बाहर से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है. हालांकि किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण नहीं मिले. दोनों जगहों पर कुल 1497 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई. इस दौरान कुछ चिन्हित यात्रियों की कोरोना जांच भी की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-day-science-awareness-fair-begins-at-tangrain-school/">जमशेदपुर

: टांगराईन स्कूल में तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेला शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही