Search

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में एसी चोरी करने आया चोर पकड़ाया

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर में रविवार को चोरी करने आए चोर को होम गार्ड के जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया. होम गार्ड के जवानों ने उसे पकड़कर साकची पुलिस के हवाले कर दिया. जवानों ने बताया कि अस्पताल में आए दिन बगल के बस्ती से युवक चोरी करने के लिए घुस जाते है. ये चोर नशे की लत को पूरा करने के लिए छोटे-मोटे सामानों की चोरी करते है. रविवार सुबह एक चोर शौचालय की ओर से अस्पताल में लगा एसी चोरी करने घुसा था. इसी दौरान गश्ती के बीच उसे चोरी करते देखा गया. चोर अस्पताल की दीवार को फांद कर बाराद्वरी की ओर भागने लगा तभी उसे खदेड़कर पकड़ा गया. फिलहाल साकची पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nagi-murdered-in-love-affair-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: प्रेम-प्रसंग में की गई नागी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp