Search

जमशेदपुर : टेल्को में ट्रक से बैटरी चोरी करते रंगे हाथ धराया चोर

Jamshedpur (Rohit Kumar) : टेल्को स्थित साउथ गेट के पास से शनिवार को एक ट्रक से बैट्री की चोरी करते एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. लोगों ने चोर को पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसकी पिटाई भी की. कुछ लोगों ने चोर की पिटाई का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया. पुलिस भी इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और चोर को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई. चोर का नाम अजय बताया जा रहा है और वह परसुडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कंपनी के अंदर जाने के लिए कई ट्रक सड़क किनारे ही खड़े रहते है. इसी का फायदा उठाते हुए ट्रक से बैट्री की चोरी कर ली जाती है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 2 बजे चोर सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक बैट्री की चोरी करने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-krishna-leela-of-van-bandhu-parishad-on-june-18-preparations-complete/">जमशेदपुर

: वन बंधु परिषद का कृष्णा लीला 18 जून, तैयारी पूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp