Search

 
 
 

जमशेदपुर : क्वार्टर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया चोर, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत भक्ति नगर स्थित एक क्वार्टर में चोरी करने घुसे चोर को रंगे हाथो पकड़ लिया गया. इस दौरान हाथापाई भी हुई पर चोर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना बुधवार दोपहर 3 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार क्वार्टर संख्या L4/ 65 के रहने वाले हेमंत नाग किसी काम से बाजार गए हुए थे. इसी दौरान को आस पड़ोस के लोगों ने सूचना दी कि उसके घर में तीन चार युवक घुस आए हैं और ग्रिल को तोड़ के ले जाने का प्रयास कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-discussion-on-elections-in-bjp-mandal-working-committee-meeting/">लातेहार

: भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में चुनाव पर चर्चा
सूचना पर हेमंत अपने क्वार्टर पहुंचा तो पाया की विकास कुमार मुखिया नामक चोर अपने दो-तीन साथियों के साथ ग्रिल को तोड़ रहा है. इसके बाद उसने उन लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जिसमें तीन लोग भाग गए और विकास कुमार को धर दबोचा. इस बीच हाथापाई शुरू हो गई जिसमे हेमंत नाग घायल हो गया. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को हिरासत में लेकर थाने ले गई. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-discussion-on-elections-in-bjp-mandal-working-committee-meeting/">लातेहार

: भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में चुनाव पर चर्चा

जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन चुनाव अगले आदेश तक स्थगित

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. चुनाव समिति ने बुधवार को एक बैठक में यह निर्णय लिया है. इसे लेकर प्रवक्ता रंजनधारी सिंह ने बताया कि आगामी 10 मई को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव होना था जिसे किसी कारणवश स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. जल्द ही चुनाव समिति एक बैठक कर चुनाव के नए तिथि की घोषणा की जायेगी. इसे भी पढ़ें : झूठ">https://lagatar.in/pm-modi-ruled-for-10-years-with-the-help-of-lies-tejashwi/">झूठ

के सहारे पीएम मोदी ने 10 साल किया राज : तेजस्वी

नहीं होगा नया नामांकन

रंजनधारी सिंह ने बताया कि इस बीच ना तो कोई किसी पद के लिए नामांकन कर सकता है और ना ही किसी का नामांकन रद्द होगा. नए तिथि की घोषणा के बाद उक्त तिथि को मतदान होगा और मतगणना के बाद नए कमिटी की घोषणा होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही