Search

जमशेदपुर : गोलमुरी में कांग्रेस कार्यकर्ता के घर में घुसा चोर, पकड़ाया

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टुईलाडुंगरी ए ब्लॉक निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता विमल कुमार के घर में शनिवार तड़के चार बजे चोरी करने घुसे चोर को घर वालों ने पकड़ लिया. पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने पहले तो चोर की पिटाई की और फिर बस्ती में ही बिजली के खंभे से बांध दिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोलमुरी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने साथ ले गई. पूछताछ में चोर ने अपना नाम विकास भुइयां बताया. वह सिदगोड़ा थाना के भुइयांडीह के बाबूडीह का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : तिसरी">https://lagatar.in/third-the-structure-has-been-erected-without-boring/">तिसरी

: बगैर बोरिंग के ही खड़ा कर दिया गया है स्ट्रक्चर

सुबह चार बजे चोरी करने घुसा था चोर

विमल कुमार की मां बेला देवी ने बताया कि चोर सुबह चार बजे चोरी करने घर में घुसा था. चोर घर से तीन मोबाइल चोरी करने के बाद उनके कमरे में घुसकर अलमीरा से सामान चोरी करने ही वाला था कि विमल जाग गया और चोर को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से तीन मोबाइल बरामद किया गया. हालांकि चोर ने एक पर्स की चोरी की, जिसमें सात हजार नकद और कुछ जरुरी कागजात थे. चोर के साथ उसका एक साथी भी था, जो पर्स लेकर फरार हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp