Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसानगर में घर से चोरों ने उड़ाए 30 हजार नकद व फोन

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बिरसानगर थाना क्षेत्र के मोहरदा की रहने वाली नेहा कुमारी के घर से चोरों ने नकदी और मोबाइल की चोरी कर ली. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दूसरे दिन गुरुवार की सुबह मिली. इसके बाद घटना की लिखित शिकायत बिरसानगर थाने में की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-as-soon-as-the-police-administration-was-relaxed-illegal-sand-transportation-started-indiscriminately/">चांडिल

: पुलिस-प्रशासन के ढील देते ही धड़ल्ले से होने लगी अवैध बालू की ढुलाई

छत पर पाया गया पर्स

नेहा कुमारी ने बताया कि वह रात के एक बजे तक जगी थी. वह दुकान चलाती है. दुकान बंद कर रात को वह अपने घर पहुंची. इसके बाद उसने अपने बैग को घर के ही टेबल पर रख दिया था. लेकिन गुरुवार की सुबह 6.30 बजे उसकी मां ने पर्स छत पर पाया. इसके बाद नेहा ने छत पर जाकर बैग की तलाश ली और बैग में रखा नकद 30000, मोबाइल फोन, दुकान की चाबी, व अन्य सामान गायब पाया. परेशान होकर वह बिरसानगर थाने पहुंची और घटना की लिखित शिकायत की. इसे भी पढ़े : ">https://lagatar.in/jamshedpur-road-construction-work-lying-in-balance-due-to-non-receipt-of-funds/">

  जमशेदपुर : फंड नहीं मिलने से अधर में पड़ा सड़क निर्माण कार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही