Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसुडीह में चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़ की चोरी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के परसुडीह बाजार में एक ही रात दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना और एक दुकान में चोरी के प्रयास ने परसुडीह पुलिस द्वारा गश्ती की पोल खोल दी है. यहां चोरों ने एक ही रात दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी कर ली. चोरी दुकानों से नकद के साथ-साथ सामान भी लेकर चले गए. इसकी जानकारी मंगलवार सुबर दुकान संचालक को तब हुई जब वे दुकान खोलने पहुंचे. इधर, सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इसे भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/anti-crime-checking-campaign-launched-in-the-capital-ranchi/">राजधानी

रांची में चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
जानकारी के अनुसार चोरों ने परसुडीह बाजार स्थित अजंता कन्फेक्शनरी और एक पूजा सामग्री की दुकान में चोरी की जबकि चोरों ने एक दुकान का ताला भी तोड़ा पर उसमें चोरी करने में सफल नहीं हो पाए. अजंता कन्फेक्शनरी से लगभग पांच हजार नकद, दूध और बिस्किट समेत अन्य सामान की चोरी की जबकि पूजा सामग्री दुकान से दो हजार नकद ले भागे. इस तरह की घटना से दुकानदारों में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/the-game-of-transporting-coal-through-illegal-challan-has-been-going-on-for-a-long-time-in-ramgarh/">रामगढ़

में लंबे समय समय से चल रहा अवैध चालान से कोल ट्रांसपोर्टिंग का खेल

दुकान पर कब्जा करने का प्रयास, विरोध करने पर की मारपीट

  • पीड़ित ने सिटी एसपी से की शिकायत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Jsr-Kabja-Shikayat.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत रामदेव बगान मेन रोड निवासी कांति सिंह की दुकान पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया. कांति ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई. मामले की शिकायत करने गोलमुरी थाना में की गई पर पुलिस ने इसपर संज्ञान नहीं लिया. अंत में कांति सिंह मंगलवार को सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत से मिलने पहुंची और मामले की लिखित शिकायत की. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-two-seriously-injured-in-collision-between-two-bullet-motorcycles/">चक्रधरपुर

: दो बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में दो गंभीर रुप से घायल
कांति देवी ने बताया कि वो अपने भाई और भाभी के साथ रहती है. पति की मौत हो चुकी है. उनके आवास में एक दुकान है जिसे कई वर्षों से राम चंद्र नामक व्यक्ति को भाड़े पर दिया था. राम चंद्र दुकान को बंद कर चला गया है जिसके बाद से दुकान में ताला लगा है. तीन माह पूर्व राजेश अग्रवाल उक्त दुकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-two-seriously-injured-in-collision-between-two-bullet-motorcycles/">चक्रधरपुर

: दो बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में दो गंभीर रुप से घायल
राजेश का कहना है कि राम चंद्र ने उक्त दुकान को उसे बेच दिया है पर राजेश ने कोई कागजात प्रस्तुत नही किया. कांति ने बताया कि वह सोमवार सुबह बिजली का काम करवा रही थी तभी राजेश अग्रवाल 15–20 युवकों के साथ आया और मारपीट करने लगा. हाथापाई के दौरान कपड़े भी फाड़ दिए. इधर सिटी एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही