Search

 
 
 

जमशेदपुर: मानगो से सुबह 3.30 बजे गाय चोरी कर ले गये चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

 
Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के दाइगुट्टू कावेरी रोड के रहने वाले शंभू साव के घर के सामने बंधे गाय को चोरों ने शुक्रवार की सुबह 3.30 बजे चोरी करके ले गये. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. फुटेज के हिसाब से सात की संख्या में आए चोर साफ दिख रहे हैं. घटना की जानकारी गाय मालिक को सुबह 5 बजे के बाद तब मिली जब उनकी आंख खुली. गाय को गायब पाया. इसके बाद आस-पड़ोस में खोज-बीन की. कुछ पता नहीं चला तो पड़ोसी का सीसीटीवी कैमरा खंगाला. इसका बाद घटना का खुलासा हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-criminal-worth-40-lakhs-escaped-from-the-clutches-of-odisha-police-from-birsanagar/">जमशेदपुर:

बिरसानगर से ओड़िशा पुलिस के चंगुल से भागा 40 लाख का साइबर अपराधी

50 हजार रुपये का हुआ है नुकसान

घटना में शंभू साव को 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. शंभू ने बताया कि वे हार्डवेयर के सामानों का सप्लाइ करने का काम करते हैं. गाय को घर के घर के सामने ही खुंटा से बांधा था. चोर सुबह के 3.30 बजे घर पर पहुंचे और खुंटा से गाय को खोल लिया और गाय मालिक की तरह से आसानी से गाय को लेकर चलते बने.

तीन दिन पहले पड़ोसी की हुई थी चोरी

शंभू ने बताया कि तीन दिनों पूर्व पड़ोस के रहने वाले की भी गाय की चोरी हो गयी थी. तब  भी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी थी. घटना के बाद आरोपी का भी पता चल गया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें अबतक गाय को उपलब्ध नहीं करवाया है. इस कारण से उन्हें भी लग रहा है कि अब गाय मिलने की उम्मीद नहीं है.

लिखित शिकायत पर जांच में पहुंची पुलिस

घटना की लिखित शिकायत शंभू साव की ओर से दिये जाने पर मानगो पुलिस जांच के क्रम में दाइगुट्टू पहुंची हुई थी. पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा भी खंगाला. कैमरा के माध्यम से चोरों का पता पुलिस मुखबिरों के माध्यम से लगा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी का पता लगाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fourth-phase-notification-issued-candidates-thronged-to-take-the-form/">जमशेदपुर

: चौथे चरण की अधिसूचना जारी, पर्चा लेने के लिये प्रत्याशियों की उमड़ी भीड़
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही