Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोविंदपुर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : गोविंदपुर थाना अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास क्वार्टर नंबर 102/2/1 में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. उक्त क्वार्टर अरुण सिंह का है. अरुण सिंह अपने परिवार संग बेटी के पास दिल्ली गए हुए है. शनिवार को पड़ोसियों ने उनके घर का ताला टूटा देख उन्हें फोन पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी. सूचना पाते ही अरुण सिंह दिल्ली से जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके है. अरुण सिंह टाटा मोटर्स से सेवानिवृत है. पड़ोसियों ने अनुसार अरुण कुछ दिनों पूर्व ही अपनी बेटी के पास दिल्ली गए है. शनिवार सुबह उनके घर का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया. अंदर जाने पर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. हालांकि, घर से कितने की चोरी हुई है यह गृहस्वामी के शहर आने पर ही पता चल पाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-mediation-is-better-than-litigation-saves-time-money-and-mental-stress-justice-deepak-roshan/">आदित्यपुर

: “मुकदमेबाजी से बेहतर मध्यस्थता” से समय, धन और मानसिक तनाव से मिलती है मुक्ति : न्यायमूर्ति दीपक रोशन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही