Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दुकान की एसबेस्टस तोड़कर नकदी और सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur (Rohit Kumar) : आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अल-सफा आइसक्रीम पार्लर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. चोरों ने दुकान की एस्बेस्टस तोड़ी और दुकान के अंदर प्रवेश कर नकद समेत सामानों की चोरी कर ली. इसकी जानकारी दुकान संचालकक मो शकील अनवर को तब हुई जब वे गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने पाया कि दुकान में सामान बिखरा पड़ा है और और छत टूटी हुई है. इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-cs-and-sdo-inspected-the-construction-work-of-the-hospital-building/">डुमरिया

: सीएस व एसडीओ ने अस्पताल भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

दुकान में पहले भी हो चुकी है चोरी

शकील ने बताया कि चोरों ने पहले दुकान के ऊपर लगे एसबेस्टस को हटाया और फिर फॉल्स सिलिंग को तोड़कर अंदर घुसे. चोरों ने दुकान से महंगे खाने-पीने के समान और नकद की चोरी की है. शकील के अनुसार चोरों ने नकद समेत 90 हजार रुपयों की चोरी की है. इसके पूर्व भी उनके दुकान में चोरी हो चुकी है जिसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही