Search

 
 
 

जमशेदपुर : सेंट मेरी स्कूल में हुआ तृतीय झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बिष्टुपुर स्थित सेंट मेरी स्कूल में बुधवार को तृतीय झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (जेएनएफएफ-2022) का उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो ने किया.  इस अवसर पर सांसद ने कहा कि झारखंड में अच्छी फिल्मों के निर्माण की बहुत संभावना है. झारखंड में काफी मात्रा में प्राकृतिक दृश्य हैं. इसका उपयोग करने की जरुरत है. उन्होंने इस मामले में सरकार को भी आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील की. सांसद ने आयोजकों को आश्वस्त किया कि झारखंड में फिल्म को बढ़ावा देने के लिए वे केंद्रीय स्तर पर भी बात को बढ़ाएंगे. जब साउथ में सिनेमा उद्योग फल फूल सकता है तो झारखंड में भी सुपर हिट फिल्म बनाए जाने की पूरी संभावना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vice-president-of-singhbhum-chamber-met-ssp-in-connection-with-the-theft-of-two-crores-from-businessmans-house-in-sakchi/">जमशेदपुर

: साकची में व्यावसायी के घर से दो करोड़ की चोरी मामले में एसएसपी से मिले सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष

तीन दिन चलेगा फिल्म महोत्सव

सांसद ने कहा कि झारखंड में संभावनाओं की कमी नहीं है. यहां पर भी बड़ी संख्या में कलाकार, निर्देशक और निर्माता उपलब्ध है. जिनका इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है. तृतीय झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (जेएनएफएफ-2022) का आयोजन तीन दिनों तक होगा. इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन, अरुण बाकरेवाल, सुखदेव महतो, नंदकिशोर सिंह, पूरबी घोष, राजू मित्रा, संजय सत्पति विशेष रुप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshedpur-fc-laggy-in-the-points-table-due-to-defeat-at-home/">जमशेदपुर

: घर में ही हार से अंक तालिका में फिसड्डी जमशेदपुर एफसी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही