Search

जमशेदपुर : राउरकेला में थर्ड लाइन का काम शुरू, 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 75 ट्रेनें रद्द

Jamshedpur (Rohit Kumar) : साउथ इंस्टर्न रेलवे जोन के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत राउरकेला स्टेशन यार्ड में थर्ड लाइन के काम को लेकर रेलवे ने 13 दिन का प्री-एनआई वर्क और चार दिन एनआई वर्क का फैसला लिया है. इसको लेकर रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल की कुल 75 ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया है. जिसमें 28 ट्रेनें टाटानगर से होकर गुजरती है. यह ट्रेनें 29 सितंबर से रद्द रहेंगी. वहीं कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट और कई के समय में परिवर्तन किया गया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-women-kept-fast-on-anant-chaturdashi/">मनोहरपुर

: अनन्त चतुदर्शी पर महिलाओं ने रखा व्रत
टाटानगर से होकर गुजरने वाली रद्द ट्रेनें  ट्रेन नंबर 18109 टाटा-ईतवारी एक्सप्रेस 18 अक्टूबर तक रहेगी रद्द ट्रेन नंबर 18110 ईतवारी टाटा एक्सप्रेस 20 अक्टूबर तक रद्द ट्रेन नंबर 18113/18114 टाटा-बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस 15 अक्टूबर तक रद्द ट्रेन नंबर 20822 संरतागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस 30 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रद्द. ट्रेन नंबर 20821 पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक रद्द. ट्रेन नंबर 12767 नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को रद्द ट्रेन नंबर 12768 संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को रद्द ट्रेन नंबर 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 29 सितंबर से 3 अक्टूबर के अलावा 8, 10 और 14 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस 30 सितंबर से 4 अक्टूबर के अलावा 9,11 और 15 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 30 सितंबर, 2, 4, 9, 11 और 14 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 12872 टिटलागढ़-हावड़ा इस्पातल एक्सप्रेस 1, 3, 12 और 15 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 22861 कांताबंजी-हावड़ा एक्सप्रेस 1, 3, 12, 13 और 15 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस 29 सितंबर, 6 और 13 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 1, 8 और 15 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस 3 और 17 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस 11अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 20827 जबलपुल-संतरागाछी एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 18005 हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक रद्द. ट्रेन नंबर 18006 जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रद्द. ट्रेन नंबर 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 1 अक्टूबर और 15 अक्टूबर तक रद्द. ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस 29 सितंबर और 13 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 22894 हावड़ा-सांईनगर शिरडी एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 22893 सांईनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 20971 उदयपुर-शालीमार 14 अक्टूबर को रद्द. ट्रेन नंबर 20972 शालीमार-उदयपुर 15अक्टूबर को रद्द. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-the-person-who-flashed-pistol-in-mango-to-jail/">जमशेदपुर

: मानगो में पिस्टल चमकाने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

ये ट्रेने हुई डायवर्ट 

  ट्रेन नंबर 18477/18478 पूरी-ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ईब-झारसुगुड़ा-संबलपुर होते हुए चलेगी. ट्रेन नंबर 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को कटक-जखपुरा-नयागढ़- जरौली- डंगोआपोसी-राजखरसावां होते हुए चलेगी. ट्रेन नंबर 18189 टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को राजखरसावां-डंगोआपोसी-जरौली-नयागढ़-जखपुरा-कटक होते हुए चलेगी. ट्रेन नंबर 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को कटक-जाजपुर क्योंझर रोड-भद्रक-हिजली-मेदिनीपुर-आद्रा-गोमो होते हुए चलेगी. ट्रेन नंबर 12889 टाटानगर-एसएमवीपी एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को राजखरसावां-डंगोआपोसी-जरौली-नयागढ़-जखपुरा-कटक होते हुए चलेगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp