Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुगसलाई रंग गेट के पास थर्ड लाइन का काम शुरू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन और आदित्यपुर स्टेशन के बीच थर्ड लाइन का काम शुरू कर दिया गया है. इसे लेकर जुगसलाई रंग गेट के पास रेलवे अंडरब्रिज के एक रास्ते को अस्थाई रुप से बंद कर सड़क को डायवर्ट कर दिया गया है. इस रास्ते को बंद करने से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-mother-in-law-daughter-in-law-and-husband-were-informed-about-the-upbringing-of-the-child/">मुसाबनी

: सास, बहू व पति को बच्चे के पालन-पोषण की दी गई जानकारी

पानी जमा होने से लोगों को हो रही है ज्यादा परेशानी

गाड़ियों का मूवमेंट रंग गेट से स्टेशन जाने वाले अंडरब्रिज से होकर कराया जा रहा है वहीं अंडरब्रिज पर पानी जमा होने से लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है. इस स्थल पर थर्ड लाइन के लिए रेलवे को एक और अंडरब्रिज का निर्माण करना है. एआरएम अभिषेक कुमार सिंघल ने बताया कि आदित्यपुर स्टेशन से आसनबनी तक थर्ड लाइन का काम तेजी से चल रहा है. इसी को लेकर कई जगह काम शुरू है. उन्होंने बताया कि फिलहाल थर्ड लाइन के लिए ब्लॉक लेने की आवश्यकता नहीं है पर अगर ब्लॉक लेने की जरुरत पड़ी तो ब्लॉक लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rotary-club-distributed-nutrition-among-tb-patients/">चाईबासा

: रोटरी क्लब ने टीबी के मरीजों के बीच पोषाहार का किया वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही